शहर के मौना पंचायत रोड व मोहन नगर में नौ साल से जलजमाव की समस्या, स्थायी निदान नहीं

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
शहर के मौना पंचायत रोड व मोहन नगर में नौ साल से जलजमाव की समस्या, स्थायी निदान नहीं

शहर के मौना पंचायत भवन रोड व मोहन नगर इलाके में विगत नौ सालों से जलजमाव की समस्या स्थायी रूप से बनी हुई है.

विज्ञापन

छपरा. शहर के मौना पंचायत भवन रोड व मोहन नगर इलाके में विगत नौ सालों से जलजमाव की समस्या स्थायी रूप से बनी हुई है. बरसात का दिन हो या सामान्य दिन हमेशा इस रोड में जलजमाव की समस्या रहती है. जिससे आवागमन बाधित हो रहा है. सालों से लोग सड़क निर्माण व नाला निर्माण की मांग कर रहे हैं. लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है. मुहल्ले के रहने वाले प्रदीप कुमार, राजेश्वर, हरिनाथ आदि ने बताया कि अब हम लोग ऊब चुके हैं. हम लोगों ने हालात के साथ समझौता कर लिया है. बुजुर्ग हीरामती ने कहा कि आने-जाने में तो काफी दिक्कत होती है. लेकिन अब आदत हो चुकी है. इस मुहल्ले से होकर स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र भी अब जल जमाव पार कर जाने के अभ्यस्त हो चुके हैं. छात्र मोहित, पंकज, राजेश, रोशनी आदि ने बताया कि हम लोग जब स्कूल जाते हैं. तभी हम मान कर चलते हैं कि जल जमाव पार कर ही जाना होगा. महीने में सिर्फ एक दो बार यहां दिखावे के नाम पर नाले की उड़ाही करायी जाती है. जो पर्याप्त नहीं है. निकासी के कोई इंतजाम नहीं है. जबकि बगल के मुहल्ले की सड़क व नाला बन चुका है. लेकिन हमारे मुहल्ले में सालों से समस्या बनी हुई है. लेकिन समाधान नहीं हो रहा है. कई बार चुनाव आया. चुनाव के दौरान भी आश्वासन मिला. लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद सड़क व नाला निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है. हालांकि विगत 9-10 सालों में लोगों ने सैकड़ो बार नगर निगम के जिम्मेदार प्रतिनिधियों को आवेदन दिया. कई बार गुहार लगायी गयी. लेकिन मुहल्ले वालों की पुकार आज तक नहीं सुनी गई है. अब मुहल्ले के लोग नाउम्मीद हो चुके हैं. विदित हो कि इस समय डबल डेकर निर्माण कार्य के कारण मौना से मेवालाल चौक के बीच का रूट डिस्टर्ब है. जिस कारण छोटी बड़ी सभी वाहने इसी मौना पंचायत भवन वाले रोड से होकर गुजर रही हैं. इसके बावजूद इस रोड के जीर्णोद्धार को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है. जल जमाव के कारण मौना पंचायत रोड, मोहन नगर व आसपास के इलाके में रहने वाली करीब पांच से सात हजार की आबादी प्रभावित है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन