ePaper

भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ

Updated at : 31 Oct 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ

भारत स्काउट और गाइड सारण के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

छपरा. भारत स्काउट और गाइड सारण के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज के नेतृत्व में राजेंद्र सरोवर, छपरा में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नागरिकों में मतदान के अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूकता फैलाना था. इस अवसर पर जिला प्रशिक्षक सोनू कुमार, सीनियर स्काउट हार्दिक कुमार, गाइड राधा रानी, खुशी, अमृता, रौशन हबीबा, मेनका, स्काउट प्रिंस, राजा, सुजीत, हर्षित सहित लगभग 50 स्काउट एवं गाइड उपस्थित रहे. सभी ने “शत-प्रतिशत मतदान” का संकल्प लेते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का निश्चय किया. इस दौरान जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) ने कहा युवा वर्ग को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिये. हर एक वोट न केवल अधिकार है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करने वाली शक्ति है. स्काउट और गाइड सदैव समाज को जागरूक एवं प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे.कार्यक्रम के अंत में स्काउट और गाइड द्वारा मतदाता जागरूकता के नारे लगाये गयेऔर सभी ने मतदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन