Saran News : छपरा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जीएमसीएच छपरा में टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

Updated at : 17 May 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : छपरा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जीएमसीएच छपरा में टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

Saran News : छपरा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जीएमसीएच छपरा में शनिवार को टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई.

विज्ञापन

डोरीगंज. छपरा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जीएमसीएच छपरा में शनिवार को टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई. इस अभियान का शुभारंभ जीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट सह प्राचार्य डॉ. सी.पी. जायसवाल ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि टीकाकरण न केवल व्यक्ति को बीमारियों से सुरक्षित करता है, बल्कि एक स्वस्थ समाज की दिशा में अहम कदम भी है. इस अवसर पर डॉ जायसवाल ने अस्पताल परिसर में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस व्यापक टीकाकरण अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को रोगप्रतिरोधक सुरक्षा प्रदान करना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर टीकाकरण कराये और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात की गयी है जो पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य कर रही है. टीकाकरण केंद्र पर पहले ही दिन अच्छी खासी भीड़ देखी गयी, जिससे लोगों में इस अभियान को लेकर जागरूकता और उत्साह का माहौल देखा गया. गौरतलब हो कि राज्य सरकार द्वारा पूरे बिहार में टीकाकरण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन