Saran News : भारतीय सेना के पराक्रम व बलिदान के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : भारतीय सेना के पराक्रम व बलिदान के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

Saran News : भारतीय सेना अदम्य शौर्य पराक्रम एवं बलिदान के सम्मान में तिरंगा यात्रा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

छपरा. भारतीय सेना अदम्य शौर्य पराक्रम एवं बलिदान के सम्मान में तिरंगा यात्रा आयोजित की गयी. जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया तिरंगा यात्रा में सभी लोगों ने हाथ में तिरंगा और देशभक्ति के गीतों के साथ भारतीय सेना की जय-जयकार लगाया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एनडीए गठबंधन के जिला अध्यक्षों एवं नेताओं के साथ-साथ शहर के बुद्धिजीवी एवं अवकाश प्राप्त सैनिकों ने हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा शिशु पार्क से म्युनिसिपल चौक तक निकाली गयी. यात्रा समाप्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा है कि भारतीय सेवा ने हमेशा ही देश के महान सामान एवं गौरव को बढ़ाने का काम किया है. भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं बलिदान के आगे पूरा देश नतमस्तक है.पूर्व विधायक को प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना शक्ति एवं साहस का प्रतीक है. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश के नेता हेम नारायण सिंह, महामंत्री निरंजन शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र शाह, जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, अजय माझी, राहुल पासवान अनु सिंह, सुषमा सोनी, सुनीता कुमारी, पूर्व मंत्री राजेश सिंह, राकेश कुमार, ममता मिश्रा,शत्रुघन भक्त,पूर्व प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, बलवंत सिंह मदन सिंह, विसशु्त्री प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, रिंकू सिंह, वरुण प्रकाश, नंदन जायसवाल जीतू कुशवाहा, शांतनु कुमार, अनूप यादव, चंदन सोनी, संस्कार कुमार, महासचिव इं प्रभास कुमार बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन