ePaper

Saran News : शहर में ट्रैफिक नियमों का नहीं हो रहा पालन, बढ़ रहीं दुर्घटनाएं

Updated at : 08 Sep 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : शहर में ट्रैफिक नियमों का नहीं हो रहा पालन, बढ़ रहीं दुर्घटनाएं

ट्रैफिक नियमों का पालन नही करना व गलत साइड से वाहन चलाना शहर में आम बात हो गयी है.

विज्ञापन

छपरा. ट्रैफिक नियमों का पालन नही करना व गलत साइड से वाहन चलाना शहर में आम बात हो गयी है. ट्रैफिक मैनुअल का पालन नहीं होने से यातायात व्यवस्था तो ध्वस्त हो ही रही है, साथ ही आये दिन सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं युवा वाहन चालकों में रफ्तार का बढ़ रहा शौक कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है. हालांकि पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर ट्रैफिक के नियमों के पालन के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया जाता है , पर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण शहर में एक बेहतर ट्रैफिक सिस्टम बन पाना मुश्किल हो गया है.

गलत साइड में चलाये जा रहे वाहन

ट्रैफिक व्यवस्था की फिक्र किये बगैर जल्दी पहुंचने और जाम से बचने के लिए कई बार लोग गलत साइड से ही अपने वाहन को चलाने लगते हैं. मोटरसाइकिल हो या छोटे वाहन दोनों ही प्रायः जल्दबाजी में अपनी दिशा भटक जाते हैं. रौंग साइड से वाहन चलाने से अक्सर जाम की समस्या तो बनी ही रहती है साथ ही साथ सड़कों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. इतना ही नहीं गलत साइड से वाहन चलाने के कारण सड़क पर चलने वाले राहगीरों को भी कई बार छोटी-मोटी चोट लग जाती है

शॉर्टकट के चक्कर में लग रहा जाम

वैसे तो शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर वन-वे सिस्टम के अनुपालन के लिए बैरिकेटिंग लगायी गयी है. पर शार्टकट के चक्कर में कई बार वाहन चालक इन नियमों की अनदेखी करते हैं. छपरा के थाना चौक पर वनवे की बैरिकेडिंग है, पर शॉर्टकट के चक्कर में कई बार मोटरसाइकिल चालक एक ही लेन में घुस जाते है जिससे यहां जाम की समस्या खड़ी हो जाती है. कुछ ऐसी ही स्थिति नगरपालिका चौक पर लगे वनवे बैरिकेटिंग की है. यहां भी गलत साइड में वाहन चालक प्रवेश कर जाते है जिससे अक्सर यह सड़क जाम रहता है.

युवाओं में बढ़ रहा रफ्तार का क्रेज

वाहन चलाते वक्त अधिकतर चालकों में गति पर कोई नियंत्रण नहीं देखा गया है. ऐसे लोगों में युवा वर्ग की संख्या ज्यादा है. शहरी क्षेत्र में तय सीमा से अधिक स्पीड में वाहन चालने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई युवक दुर्घटना का शिकार भी हुए हैं. बावजूद इसके युवाओं में रफ्तार का क्रेज बढ़ रहा है. युवाओं को बाइक देते समय अभिभावकों में भी जागरूकता का अभाव देखा गया है. छपरा की सड़कों पर कई ऐसे युवक तेज गति में मोटरसाइकिल चलाते हुए देखे गए हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है. वहीं यातायात प्रभारी रामबालक यादव ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने तथा रॉन्ग साइड में वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाती है. वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा साथ ही लोगों को वनवे सिस्टम, नो इंट्री आदि नियमों के संदर्भ में जागरूक भी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन