Chapra News : सारण जिले में शुरू हुई मशाल प्रतियोगिता, पहले दिन 29,728 बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 25 Apr 2025 10:57 PM

विज्ञापन

Chapra News : सारण जिले में शुक्रवार से शुरू हुई मशाल 2025 प्रतियोगिता के पहले दिन 29,728 स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

छपरा. सारण जिले में शुक्रवार से शुरू हुई मशाल 2025 प्रतियोगिता के पहले दिन 29,728 स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान जिले के स्कूलों में उत्साह और महोत्सव का माहौल था. जिन स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, वहां सुबह से ही बच्चों के जोश और उत्साह की झलक देखने को मिली. बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहद उत्साहित थे.

927 स्कूलों ने लिया भाग

पहले दिन की प्रतियोगिता में सारण जिले के 927 मिडिल और हाइस्कूलों ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपने बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. हालांकि, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली स्कूलों की संख्या पहले 1400 के आसपास अनुमानित की गयी थी, लेकिन कुछ कारणों से यह संख्या कम रही. इसे लेकर प्रशासन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जिला खेल पदाधिकारी मो शमीम अहमद ने बताया कि यह प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल तक चलेगी. पहले दिन एथलेटिक्स, साइकलिंग, फुटबॉल और वॉलीबॉल में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया.बच्चों को अंडर-14 और अंडर-16 ग्रुप्स में बांटकर प्रतियोगिता करायी गयी. प्रतियोगिता की जिम्मेदारी समग्र शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका रानी को दी गयी थी। संभाग प्रभारी राजेश कुमार मांझी ने बताया कि पहले दिन कुल 52,618 रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में से 29,728 ने प्रतियोगिता में भाग लिया. 26 और 27 अप्रैल को होने वाली प्रतियोगिताएं अभी बाकी हैं.

तीन विभाग मिलकर करा रहा है प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक खेल को पहुंचाना और गांवों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना है. इस आयोजन से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.

क्या कहते है खेल पदाधिकारी

मशाल 2025 का शुभारंभ हो चुका है. खेल के प्रति बच्चों में उत्साह देखी जा रही है. अभी यह प्रतियोगिता 26 तक चलेगी.

प्रियंका रानी

डीपीओ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सारण

क्या कहते है खेल पदाधिकारी

गांवों में भी खेल का मशाल जलाने के लिए यह सानदार अवसर है. प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूल और गांव में छिपी प्रतिभा को बाहर लाया जायेगा.

शमीम अंसारी, जिला खेल पदाधिकारी, सारण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन