बलिगांव गंडक नदी पर वाहन चेकिंग में छह बछड़ों के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
बलिगांव गंडक नदी पर वाहन चेकिंग में छह बछड़ों के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बलिगांव स्थित गंडक नदी डाला पर गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाला मैजिक वाहन पर लदे छह बछड़ों के साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र के बलिगांव स्थित गंडक नदी डाला पर गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाला मैजिक वाहन पर लदे छह बछड़ों के साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सभी आरोपितों को कानूनी कार्रवाई के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान थाना क्षेत्र के सगुनी नट टोली गांव निवासी स्व सुरेंद्र नट के पुत्र गुड्डू नट, स्व चंद्र नट के पुत्र गोलू नट तथा वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर गांव निवासी मो इसराइल के पुत्र मो नजरे आलम के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान डिप्टी पर तैनात एसआइ बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदेह के आधार पर एक डाला मैजिक वाहन को रोका गया. तलाशी लेने पर वाहन में क्रूरता पूर्वक लदे बछड़े बरामद हुए, जिसके बाद मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने पशु तस्करी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही जब्त पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की गई है. थानाध्यक्ष नेबताया कि क्षेत्र में पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन