ePaper

परसा शंकरडीह में युवक पर चाकू व ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला, हुआ घायल

Updated at : 23 Jan 2026 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
परसा शंकरडीह में युवक पर चाकू व ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला, हुआ घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा शंकरडीह गांव में गुरुवार की रात्रि एक युवक को चाकू से गोदकर तथा ईंट-पत्थर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल किए जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा शंकरडीह गांव में गुरुवार की रात्रि एक युवक को चाकू से गोदकर तथा ईंट-पत्थर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आपसी झड़प के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. घायल युवक की पहचान परसा पोझी निवासी सिराजुद्दीन उर्फ वाजिद अली के 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना मियां के रूप में की गयी है. घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे तत्काल सीएचसी परसा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परसा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल परसा शंकरडीह पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने बाजार एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला. फुटेज के आधार पर एक युवक को में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच की. एफएसएल टीम ने घटनास्थल के कुछ ही दूरी से एक शार्ट चप्पल तथा खून के नमूने को संग्रह कर जांच के लिए भेजा है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर डीएसपी प्रीतीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया. डीएसपी ने पकड़े गये युवक से भी पूछताछ की. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घायल युवक अपने तीन मित्रों के साथ था और उसके पास नकद राशि थी. उसी पैसे को छीनने की नीयत से आपस में विवाद हुआ, जिसके बाद युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया. वहीं घायल युवक के परिजनों ने बताया कि घायल युवक सिवान में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करता है दो दिन ही पहले सिवान से आया हुआ था. जिसके पास करीब 45 हजार रुपये नकद थे. उसी पैसे को छीनने की नीयत से दिन में साथ घूम रहे तीन लड़कों ने रात में विवाद कर उस पर हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन