गढ़वा: हाथियों के डर से तिरपाल में रह रहे आदिम जनजाति परिवारों के पास पहुंचे एसडीएम, बांटी राहत 

Updated:
विज्ञापन
Garhwa News

गढ़वा :-आदिम जनजातियों के बीच एसडीएम

Garhwa News: गढ़वा में बढ़ती गर्मी के बीच एसडीएम संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के गेरुआसोती में तिरपाल में रह रहे विस्थापित परहिया आदिम जनजाति परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी. ‘आइए खुशियां बांटें’ अभियान के तहत चप्पल और सैंडिल वितरित किए गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट 

Garhwa News: गढ़वा में बढ़ती गर्मी के बीच गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. उन्होंने ‘आइए खुशियां बांटें’ अभियान के ग्रीष्मकालीन सत्र की शुरुआत करते हुए मेराल प्रखंड के गेरुआसोती में रह रहे विस्थापित परहिया आदिम जनजाति परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. 

हाथियों के डर से विस्थापित हुए परिवार

जानकारी के अनुसार, मेराल के बहेरवा गांव के करीब 20 परिवार पिछले वर्ष हाथियों के उत्पात और हमलों के डर से अपना घर छोड़कर गेरुआसोती गांव में विस्थापित हो गए थे. ये परिवार वर्तमान में खुले आसमान के नीचे तिरपाल लगाकर जीवन-यापन करने को मजबूर हैं. भीषण गर्मी के बीच उनके पास पैरों में पहनने के लिए जूते-चप्पल तक नहीं थे. 

एसडीएम ने बांटी राहत सामग्री

एसडीएम संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, कुल 60 से अधिक लोगों के बीच हवाई चप्पल, सैंडिल और अन्य फुटवियर वितरित किए. राहत सामग्री मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली. 

‘आइए खुशियां बांटें’ अभियान का विस्तार 

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि पिछली सर्दियों में सामाजिक सहभागिता के माध्यम से ‘आइए खुशियां बांटें’ अभियान चलाया गया था, जिसके तहत जरूरतमंदों को गर्म कपड़े दिए गए थे. अब इस अभियान को गर्मी के मौसम के अनुरूप विस्तार दिया गया है. इसके तहत अब गरीब और असहाय लोगों के बीच चप्पल, जूते और गमछा आदि का वितरण किया जाएगा, जिससे उन्हें इस मौसम में राहत मिल सके. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इन 20 परिवारों को पूर्व में भी कई बार सुरक्षित स्थानों पर बसाने (पुनर्वास) का विकल्प दिया गया है, लेकिन ग्रामीण फिलहाल अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं हैं. वितरण के दौरान भी एसडीएम ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने का सुझाव दिया जिससे वे जंगली जानवरों के खतरे से दूर रह सकें. राहत वितरण के इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से रविंद्र पासवान, कंचन प्रसाद, अनिल कुमार, जैनुल अंसारी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola