saran news : पानापुर के युवक की गुजरात में हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
saran news : पानापुर के युवक की गुजरात में हुई मौत

saran news : थाना क्षेत्र के मोरिया गांव निवासी नारद सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की मंगलवार की रात गुजरात में मौत हो गयी.

विज्ञापन

पानापुर. थाना क्षेत्र के मोरिया गांव निवासी नारद सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की मंगलवार की रात गुजरात में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार वह अहमदाबाद के एक टाइल्स फैक्टरी में काम करता था. मंगलवार की रात वह फैक्टरी में काम करने गया था जहां मशीन की चपेट में आ जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बुधवार को जैसे ही उसके मौत की खबर परिजनों को मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के बड़े भाई रंजीत, छोटे भाई अमित, बहन आशा के अलावे परिजनों के करुण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शव एंबुलेंस से लाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandrashekhar Saran

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन