Saran News : मौसम की मेहरबानी से खिले किसानों का चेहरे, धान की रोपनी में आयी तेजी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : मौसम की मेहरबानी से खिले किसानों का चेहरे, धान की रोपनी में आयी तेजी

Saran News : कुछ हद तक मॉनसून के सक्रिय होने से धान की रोपनी से वंचित किसान अब धान की बुवाई में जुट गये हैं. रविवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

विज्ञापन

बनियापुर. कुछ हद तक मॉनसून के सक्रिय होने से धान की रोपनी से वंचित किसान अब धान की बुवाई में जुट गये हैं. रविवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे. बारिश शुरू होते ही वे किसान जो अब तक धान की रोपनी नहीं कर पाये थे, वे तेजी से अपना कार्य पूरा करने में लग गये हैं. वहीं, कुछ किसानों ने एक सप्ताह पूर्व ही उपरवार खेतों में पम्पिंग सेट के माध्यम से धान की रोपनी की थी, लेकिन तेज धूप के कारण पौधे मुरझा रहे थे. अब बारिश होने से उनमें हरियाली लौटने की उम्मीद जगी है. बारिश के साथ ही किसान पूर्व में रोपे गए फसलों में यूरिया और खरपतवार नाशक दवाओं के छिड़काव की तैयारी में भी जुट गए हैं. अनुभवी किसानों के अनुसार, यह बारिश खासकर उन उपरवार खेतों के लिए लाभदायक है जहाँ पानी का ठहराव अधिक समय तक नहीं रहता. इससे धान के पौधों में तेजी से विकास होने की संभावना है। बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-चार दिनों तक और अधिक बारिश होने की संभावना है, जो किसानों के लिए अच्छी खबर है। कई किसानों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण मक्के और धान के पौधे तेज धूप में सूखने लगे थे. बारिश से पौधों की रौनक वापस लौट आई है और हरियाली छा गई है, जिससे किसानों में बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है. अभी किसान मक्के के खेतों में उपजे खरपतवार को निकालने के लिए निकौनी करने में भी लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन