अढ़ूपुर में पानी टंकी बंद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित अढ़ूपुर गांव में पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को प्रदर्शन में बदल गया.
गड़खा. प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित अढ़ूपुर गांव में पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को प्रदर्शन में बदल गया. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थापित पानी टंकी कई दिनों से बंद पड़ी है, जिससे उन्हें शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों मिथिलेश सिंह, इन्द्र मोहन सिंह, अनमोल कुमार, मदन सिंह, राजू माझी, दुधनाथ मांझी, रविन्द्र सिंह, राजेश्वर सिंह, शमशेर सिंह, देवेंद्र सिंह, विवेक कुमार, राकेश कुमार सिंह, देवव्रत सिंह, मंटु प्रसाद, सकलदेव मांझी, राजेश सिंह और कृष्णा सिंह ने बताया कि टंकी में बिजली आपूर्ति से जुड़ा तार जल जाने के कारण संचालन ठप हो गया है. ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की ओर से अब तक मरम्मत नहीं करायी गयी है और टंकी चलाने के लिए कोई अपरेटर भी नियुक्त नहीं किया गया है. इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों को हैंडपंप, कुएं और दूर-दराज के जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी टंकी की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं की गयी, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों पर कार्रवाई और पेयजल संकट के स्थायी समाधान की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




