छेड़खानी का विरोध करने पर हमले का शिकार हुई किशोरी की इलाज के दौरान मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 13 जनवरी को छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर घसीटने का विरोध करना उसे भारी पड़ गया.
छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 13 जनवरी को छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर घसीटने का विरोध करना उसे भारी पड़ गया. आरोपित ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल किशोरी को पहले छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे किशोरी की मौत हो गयी. घटना को लेकर पीड़िता की बहन ने 14 जनवरी को मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में बताया गया कि उसकी बहन 13 जनवरी शाम करीब छह बजे घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के भगीना तथा मांझी थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवक ने कथित रूप से गलत नीयत से उसका हाथ पकड़कर खींचना शुरू कर दिया. पीड़िता द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपित ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया. हमले में किशोरी मौके पर ही गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गयी. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी. ग्रामीणों की मदद से घायल किशोरी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीएमसीएच रेफर किया गया. पुलिस ने प्राथमिकी के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. किशोरी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपनी मां के साथ गांव में रहती थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




