आंधी-पानी ने शहर में मचायी तबाही, कई जगहों पर जलजमाव

Author Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन
आंधी-पानी ने शहर में मचायी तबाही, कई जगहों पर जलजमाव

जिले में सोमवार की शाम अचानक आये तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचा दी.

विज्ञापन

छपरा

. जिले में सोमवार की शाम अचानक आये तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचा दी. शाम में ही आसमान पर काले बादल छाये थे और कुछ ही देर में ऐसा अंधेरा छाया, मानो रात हो गयी हो. हालात ऐसे बने कि लोगों को दिन में ही वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा. तेज हवाओं के झोंकों ने कच्चे और फूस के बने घरों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया. कई घरों के छप्पर उड़ गये, जिससे लोगों को भारी क्षति हुई. जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गयीं, जिससे आवागमन भी प्रभावित बाधित रहा. आंधी और बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग पक्के भवनों में शरण लेने को विवश हुए. पेट्रोल पंपों पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अचानक बदले मौसम से पूरे इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुये है, और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. छपरा मुख्यालय में बारिश की वजह से सरकारी बाजार, साहेबगंज, हथुआ मार्केट, थाना चौक, गुदरी, दरोगा राय चौक, डीएम कार्यालय रोड़,बस स्टैंड,नगर पालिका चौक, साढ़ा ढाला रोड़ में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. बिजली आंधी आने के साथ ही गायब हो गई और देर रात तक गायब रही

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन