Chhapra News : 23 मार्च को ली जायेगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, तैयारी शुरू

Updated at : 18 Mar 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : 23 मार्च को ली जायेगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, तैयारी शुरू

Chhapra News : पीएचडी प्रवेश परीक्षा 23 मार्च को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन में आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

छपरा. पीएचडी प्रवेश परीक्षा 23 मार्च को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन में आयोजित की जायेगी. परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. पहले इस परीक्षा के आयोजन तिथि को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. लेकिन परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 मार्च को निर्धारित तिथि पर ही यह परीक्षा होगी. चुकी पटना विश्वविद्यालय तथा जयप्रकाश विश्वविद्यालय दोनों ही में 23 मार्च को ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा निर्धारित है. ऐसे में कई ऐसे छात्र-छात्राएं हैं. जिन्होंने दोनों ही विश्वविद्यालय में इंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन दिया है.

यह सभी छात्र-छात्राएं असमंजस की स्थिति में थे. लेकिन जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है की परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि पर होगी. हालांकि इस निर्णय के बाद उन सभी छात्रों की परेशानी बढ़ गयी है. जिन्होंने दोनों विश्वविद्यालय में इंट्रेंस के लिए आवेदन दिया है. हालांकि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 800 से अधिक सीट उपलब्ध है. जबकि करीब 2100 आवेदन आये हैं. ऐसे में यहां नामांकन की प्रतिस्पर्धा कम रहेगी. पिछले सत्र के प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद कुल उत्तीर्ण छात्रों में से 50 फीसदी छात्रों ने ही दाखिला लिया था. शोध के लिए कई प्रमुख विषयों में सीट खाली रह गयी थी. परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च की शाम तक एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर जारी किया जायेगा.

200 अंक के दो पेपर का होगा आयोजन

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का सिलेबस व पैटर्न वेबसाइट पर उपलब्ध है. इस परीक्षा में 200 अंक के प्रश्न होंगे. जिसमें कुल दो पेपर शामिल है. छात्रों से दसवीं कक्षा से लेकर पीजी स्तर तक के प्रश्न विभिन्न विषयों से पूछे जायेंगे. सिलेबस के तहत फर्स्ट पेपर में अर्थ, उद्देश्य, प्रकृति व अनुसंधान का दायरा अनुसंधान की पूर्वापेक्षाएं, अनुसंधान के प्रकार, मौलिक या शुद्ध शोध, अनुप्रयुक्त अनुसंधान, अनुसंधान समस्या, भाषा योग्यता, हाई स्कूल स्तर के प्रश्न, तार्किक तर्क, हाई स्कूल स्तर की संख्यात्मक क्षमता, डेटा इंटरप्रिटेशन, पर्यावरण व स्थिरता, वर्तमान पर्यावरणीय मुद्दे व आंदोलन, चिपको आंदोलन, नर्मदा बांध, वैश्विक पर्यावरण आंदोलन, कंप्यूटर और सूचना संचार प्रौद्योगिकी से प्रश्न होंगे. वहीं टेस्ट के दूसरे पत्र में जय प्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन