बंद ढ़ाला पार करने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आयी बाइक, टला हादसा

छपरा-सीवान रेलखंड के दाउदपुर-कोपा समहोता के बीच स्थित गेट संख्या 59 बनवार ढाला पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया.
छपरा. छपरा-सीवान रेलखंड के दाउदपुर-कोपा समहोता के बीच स्थित गेट संख्या 59 बनवार ढाला पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार 15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से गुजर रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक ने बंद ढाला फाटक को पार करने का प्रयास किया. तभी अचानक ट्रेन सामने आ गयी. ट्रेन को नजदीक देख मोटरसाइकिल चालक ट्रैक पर ही अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया. तेज रफ्तार ट्रेन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक इंजन में फंस गयी. घटना के तुरंत बाद लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोक दिया. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों की मदद से इंजन में फंसी मोटरसाइकिल को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया. करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को इंजन से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जा सका. घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई. ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे. इस संदर्भ में आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




