Saran News : विशेष विकास शिविर में सरकार कर रही है योजनाओं पर कार्य

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 19 Apr 2025 10:32 PM

विज्ञापन

. जिले के महादलित टोलों में अब सरकार स्वयं पहुंच रही है और पेंडिंग पड़ी विकास योजनाओं को गति प्रदान कर रही है.

विज्ञापन

छपरा. जिले के महादलित टोलों में अब सरकार स्वयं पहुंच रही है और पेंडिंग पड़ी विकास योजनाओं को गति प्रदान कर रही है. अधिकारियों ने इन टोलों के विकास के लिए अध्ययन भी शुरू कर दिया है, ताकि और भी योजनाएं चलायी जा सकें और लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके.

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत महादलित विकास मिशन के तहत जिला प्रशासन द्वारा डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. इस अभियान का उद्देश्य महादलित टोलों में विकास योजनाओं का अध्ययन करना, वंचित और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना, और लोगों की आकांक्षाओं को समझना है. इस अभियान के तहत कुल 22 विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाया जायेगा. शिविर की शुरुआत 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सदर छपरा प्रखंड के तेनुआ पंचायत के महतो मुसहरी महादलित टोला से की गयी थी.

154 महादलित टोलों में शिविर का आयोजन

शनिवार को इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों के 154 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर हर बुधवार और शनिवार को आयोजित किए जाएंगे. प्रत्येक महादलित टोला के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और शिविर में विभिन्न विभागों के प्रखंड या पंचायत स्तरीय पदाधिकारी और कर्मियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है. जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिविर के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी भी संबंधित प्रखंडों में आयोजित शिविरों में जाकर उनका उद्देश्यपूर्ण आयोजन सुनिश्चित कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन