ePaper

दो फरवरी से शुरू होने वाली स्नातक पार्ट थर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का सेंटर लिस्ट जारी

Updated at : 23 Jan 2026 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
दो फरवरी से शुरू होने वाली स्नातक पार्ट थर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का सेंटर लिस्ट जारी

दो फरवरी से शुरू होने वाली स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा के प्रायोगिक तथा वायवा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

छपरा. दो फरवरी से शुरू होने वाली स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा के प्रायोगिक तथा वायवा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि छपरा, सीवान व गोपालगंज में अलग-अलग विषयों के प्रायोगिक के लिए छह केंद्र निर्धारित किये गये हैं. विज्ञान विषय के अंतर्गत भौतिकी, केमिस्ट्री, जूलॉजी तथा बॉटनी के लिए सारण जिले के सभी कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजेंद्र कॉलेज छपरा को बनाया गया है. जबकि विज्ञान संकाय के अंतर्गत सीवान जिले के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र डीएवी कॉलेज सीवान में होगा.

गोपालगंज के विभिन्न कॉलेजों में विज्ञान संकाय में नामांकित छात्र-छात्राओं का प्रायोगिक तथा वायवा कमला राय कॉलेज गोपालगंज में लिया जायेगा. जबकि कला संकाय के अंतर्गत मनोविज्ञान में नामांकित सारण जिला के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजेंद्र कॉलेज में है. सीवान जिले के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र डीएवी कॉलेज सीवान तथा गोपालगंज के सभी कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र कमला राय कॉलेज गोपालगंज को बनाया गया है. इसी प्रकार भूगोल में भी सारण जिले के सभी कॉलेजों के छात्रों की प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षा राजेंद्र कॉलेज में होगी. सीवान के छात्रों की परीक्षा डीएवी कॉलेज में, जबकि गोपालगंज के कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षा कमला राय कॉलेज गोपालगंज में होगी. गृह विज्ञान के अंतर्गत छपरा के जयप्रकाश महिला कॉलेज व अन्य कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं की परीक्षा विश्वविद्यालय के होम साइंस विभाग में ली जायेगी. सीवान के अंतर्गत होम साइंस में नामांकित छात्रों की परीक्षा विद्या भवन महिला कॉलेज सीवान में जबकि गोपालगंज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा महेंद्र महिला कॉलेज गोपालगंज में ली जायेगी. इसी प्रकार संगीत विषय में नामांकित छात्र-छत्राओं की प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षा का सेंटर लिस्ट जारी कर दिया गया है. जयप्रकाश महिला कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज सीवान तथा गोपालगंज के सभी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा गृह विज्ञान विभाग जयप्रकाश विश्वविद्यालय में होगी.

दो से पांच फरवरी तक होनी है परीक्षा

स्नातक विशेष परीक्षा का प्रैक्टिकल तथा वायवा संबंधित महाविद्यालयों में दो से पांच फरवरी तक आयोजित किया जायेगा. सभी कॉलेज के प्राचार्यों को इस परीक्षा का केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित विषय के विभागाध्यक्ष के सहयोग से बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों से समन्वय बनाकर प्रैक्टिकल व वायवा संपन्न कराना है. परीक्षा शुरू होने से पहले विषय वार शेड्यूल बनाकर कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रकाशित किया जायेगा. जिससे छात्र-छात्राओं को अपने रोल नंबर के अनुसार प्रैक्टिकल तथा वायवा देने में कोई परेशानी नहीं हो. इसके साथ ही बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों का नाम, महाविद्यालय का नाम आदि भी परीक्षा विभाग से मांगा गया है. जिससे विश्वविद्यालय स्तर पर भी परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन