saran news : सारण के उद्भव की किताब का विश्व पुस्तक मेले में हुआ लोकार्पण

saran news : शोध छात्र उद्भव ने लिखी है काव्य संग्रह 'स्मृतियां तुम्हारे आलिंगन की'
saran news : छपरा. जिले के रिविलगंज निवासी चर्चित लोकगायक उदय नारायण सिंह के पुत्र उद्भव शांडिल्य की पुस्तक ””स्मृतियां तुम्हारे आलिंगन की”” का लोकार्पण नयी दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले के एनबीटी के लेखक मंच से संपन्न हुआ. इस लोकार्पण के कार्यक्रम में डॉ प्रख्यात आलोचक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ जीवन सिंह, ओम निश्चल साहित्यविद और कार्यक्रम के संचालक, डॉ वेद मित्र शुक्ल, डॉ सोनी पांडेय, डॉ प्रतिभा सिंह जी, जेपी द्विवेदी, डॉ हरिशंकर राढ़ी, डॉ रेणु यादव, डॉ रचना तिवारी और सर्व भाषा ट्रस्ट के निदेशक केशव मोहन पांडेय मौजूद रहे. उद्भव ने बताया कि यह पुस्तक विशुद्ध रूप से एक जीवन यात्रा है. वह भी ऐसी यात्रा जहां मैंने जीवन के प्रत्येक बिंब को इतनी कम उम्र में ही छूने का प्रयत्न किया है. विदित हो कि उद्भव के पिता शास्त्रीय एवं भोजपुरी लोक संगीत के जाने-माने नाम हैं तथा माता गीता सिंह एक कुशल गृहिणी हैं. उद्भव ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई छपरा के भागवत विद्या पीठ स्कूल एवं 12वीं शंकर दयाल सिंह महाविद्यालय से पूरी की. उन्होंने अपना स्नातक (भूगोल प्रतिष्ठा) में नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना से पूरी की और इस विषय में यूनिवर्सिटी के टॉपर रहे. भूगोल विषय में ही उन्होंने अपना परास्नातक भूगोल विभाग, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की और फिर नेट एवं जेआरएफ की परीक्षा पास कर के अभी वर्तमान में भूगोल विभाग, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से ””हिमखंड एवं हिमालय”” पर पीएचडी कर रहे हैं. उद्भव के कई शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं. उद्भव शांडिल्य की काव्य-संग्रह स्मृतियां तुम्हारे आलिंगन की संवेदना, स्मृति और अनुभव के सूक्ष्म तंतुओं से बुना हुआ एक परिपक्व रचनात्मक प्रयास है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




