एटीएम प्वाइंट्स पर ठगों का कब्जा, कार्ड फंसाकर खातों से निकाल ले रहे पैसे

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

साइबर अपराधियों का दुस्साहस, चार दिन में दूसरी वारदात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

विज्ञापन

डोरीगंज. मुफ्फसिल में साइबर अपराधियों का दुस्साहस, चार दिन में दूसरी वारदात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब ठग सीधे एटीएम परिसर को ही अपना अड्डा लिये हैं. साढा मठिया स्थित एसबीआइ एटीएम में एक युवक का कार्ड फंसते ही उसके खाते से लगातार नौ ट्रांजेक्शन कर रकम उड़ा ली गयी. जबकि हैरानी की बात यह है कि एटीएम की दीवार पर लिखे एक मोबाइल नंबर के जरिए पूरा खेल रचा गया. पीड़ित युवक फरीदाबाद (हरियाणा) के कोली मुहल्ला, मुझेसर के अमित कुमार ने मुफ्फसिल थाने को दिये आवेदन में बताया है कि वह पैसे निकालने साढा मठिया स्थिति एसबीआइ एटीएम पहुंचे थे. जहां कार्ड मशीन में डालते ही फंस गया. घबराये युवक की नजर मशीन के पास दीवार पर मार्कर से लिखे मोबाइल नंबर 8272988409 पर पड़ी. मदद की उम्मीद में फोन किया तो उधर से खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए पास के एसबीआइ सीएसपी जाने को कहा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन