बेहतर कार्य निष्पादन के लिए 21 कर्मियों का ताबदला

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

डीएम ने विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय में कार्यरत 21 कर्मियों की ट्रांसफर पोस्टिंग कर प्रशासनिक और कर्मियों के बीच हड़कंप मचा दी है

विज्ञापन

छपरा. डीएम ने विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय में कार्यरत 21 कर्मियों की ट्रांसफर पोस्टिंग कर प्रशासनिक और कर्मियों के बीच हड़कंप मचा दी है. लंबे समय से एक ही कार्यालय में जमे कर्मियों को यह चिंता सताने लगी है कि कही मई-जून में उनका नंबर नहीं आ जाए. कार्यालय सूत्रों की माने तो जिला मुख्यालय में अभी ऐसे दो दर्जन कर्मी है जो लंबे समय से एक ही कार्यालय में कार्यरत है. किसे कहां भेजा गया: रामनरेश ठाकुर उच्चवर्गीय लिपिक जिला सामान्य (शस्त्र) शाखा, सारण, छपरा को अनुमंडलीय पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, सोनपुर में ,मो० ईरफान, उच्चवर्गीय लिपिक जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग, सारण को जिला दिव्यांगजन कोषांग, सारण, छपरा में, राहुल कुमार सिंह, निम्नवर्गीय लिपिक भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, छपरा को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, मढ़ौरा, सारण में, पंकज कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक ,अंचल कार्यालय, दिघवारा, सारण को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सोनपुर, सारण में, राजीव कुमार, नवनियुक्त निम्नवर्गीय लिपिक जिला स्थापना शाखा में पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत को भूमि सुधार उप समाहर्ता, मढौरा, सारण में, चंदन कुमार यादव, नवनियुक्त्त निम्नवर्गीय लिपिक जिला स्थापना शाखा में पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत को अंचल कार्यालय, तरैया, सारण में, रविश कुमार गुप्ता, उच्चवर्गीय लिपिक प्रखंड कार्यालय, गरखा, सारण को प्रखंड कार्यालय, मकेर में, सतीश कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक, अनुमंडल कार्यालय, सदर, छपरा को अंचल कार्यालय, सोनपुर, सारण में, रजनीश कुमार चौधरी निम्नवर्गीय लिपिक प्रखंड कार्यालय, पानापुर को प्रखंड कार्यालय,दिघवारा, सारण में, लालबाबू बॉसफोर, लिपिक अंचल कार्यालय, एकमा, सारण को अंचल कार्यालय, इसुआपुर में, धर्मेन्द्र कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक प्रखंड कार्यालय,माँझी, सारण को अनुमंडल कार्यालय, सोनपुर में, इमदाद राजा, निम्नवर्गीय लिपिक जिला स्थापना शाखा में पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत को जिला स्थापना शाखा, सारण में, विजय कुमार शर्मा, उच्च वर्गीय लिपिक अंचल कार्यालय तरैयां को प्रखंड कार्यालय, बनियापुर, सारण में, स्वप्निल, निम्नवर्गीय लिपिक, अनुमंडल कार्यालय, सोनपुर, सारण को अंचल कार्यालय, तरैयां में, केश शरण, प्रधान लिपिक, प्रखंड कार्यालय, माँझी को छपरा जिला सामान्य (शस्त्र) शाखा, सारण में,मुकेश कुमार सिंह, प्रधान लिपिक, जिला विधि शाखा को जिला स्थापना शाखा, सारण में, श्याम सुन्दर पाण्डेय, प्रधान लिपिक, जिला स्थापना शाखा, सारण, छपरा को जिला विधि शाखा,सारण, छपरा, विनय कुमार चौधरी, सहायक प्रशासी पदाधिकारी जिला नजारत शाखा छपरा को जिला निर्वाचन शाखा छपरा में प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए पदस्थापन, राजकिशोर चौधरी सहायक प्रशासी पदाधिकारी प्रखंड कार्यालय मकेर को भूमि सुधार उपसमाहर्ता सोनपुर में पदस्थापन, जयप्रकाश पांडेय-प्रधान लिपिक भूमि सुधार उपसमाहर्ता सोनपुर प्रखंड कार्यालय पानापुर, सारण में, संजय कुमार दास उच्च वर्गीय लिपिक जिला निर्वाचन शाखा छपरा को जिला नजारत शाखा सारण में प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए पोस्टिंग की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन