छपरा-हाजीपुर फोरलेन बनने से वाहनों को मिली रफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर छपरा फोरलेन सड़क के निर्माण की रफ्तार तेज होने से अब छपरा जिले से राजधानी तक पहुंचने में कम वक्त लग रहा है

विज्ञापन

दिघवारा. हाजीपुर छपरा फोरलेन सड़क के निर्माण की रफ्तार तेज होने से अब छपरा जिले से राजधानी तक पहुंचने में कम वक्त लग रहा है और यात्रियों की यात्रा सुलभ हुई है. कम समय में यात्री अपने गंतव्यों तक पहुंच जा रहे हैं. दिघवारा से यात्री घंटे भर के अंदर राजधानी तक आसानी से पहुंच रहे हैं. वहीं फोरलेन सड़क बेहतर होने से मरीजों को भी सोनपुर हाजीपुर व पटना के अस्पतालों तक पहुंचने में कम वक्त लग रहा है, ऐसे में समय रहते मरीजों की जानें बचा ली जा रही है. निर्माणाधीन फोरलेन सड़क अब लोगों के लिए लाइफ लाइन बन गयी है. दो दशकों से लोग समस्या सा जूझ रहे थे जिससे लोगों को अब मुक्ति मिली है. पट्टी पुल के समीप लगता था घंटों महाजाम: जब फोरलेन सड़क से वाहनों का परिचालन शुरू नहीं हुआ था तब छपरा हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दिघवारा और शीतलपुर के मध्य मही नदी पर पट्टी पुल का जाम हर दिन यात्रियों को रुलाता था. कई बार इस पुल के पास जाम में फंसकर मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट जाती थी तो वहीं लग्न के सीजन में इस पुल पर लगने वाले जाम में फंसने से दूल्हा व बराती अगले दिन दुल्हन के घर पहुंचते थे. लग्न के सीजन में पट्टी पुल का जाम हर दिन यात्रियों को रुलाता था. स्कूली बच्चे भी इस पुल के पास जाम में फंसकर कराहते नजर आते थे. इतना ही नहीं कई बार तो इस पुल के समीप तीन से चार घंटे तक लगने वाले जाम से वैवाहिक आयोजनों में खलल पड़ता था. लग्न के सीजन में पट्टी पुल के रास्ते से गुजरने वाले यात्री निर्धारित समय से दो-तीन घंटे पहले ही अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो जाते थे अब जबकि पट्टीपुल के पास फोरलेन का एक नया पुल बन गया है. ऐसे में अब पट्टी पुल के पास जाम लगना अतीत का विषय बन गया है. इसी जगह पर दूसरे लेन पर भी पुल बनाया जा रहा है. ऐसा हो जाने पर अब गाड़ियां रफ्तार भरती पटना हाजीपुर व छपरा की तरफ जाते नजर आएंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन