ePaper

Saran News : खैरा पुलिस ने जालसाजी के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated at : 16 Sep 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : खैरा पुलिस ने जालसाजी के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खैरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालसाजी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

नगरा. खैरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालसाजी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त युवक की गिरफ्तारी गड़खा थाना क्षेत्र के एक गांव से की गयी. आरोपित की पहचान खैरा थाना श्वेत अंतर्गत मानपुर गांव निवासी रफीक आलम के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी मोहम्मद गुफरान खान ने आरोपी रफीक आलम पर ठगी का आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया था. आरोप है कि आरोपित ने 15 लाख 24 हजार रुपये की जालसाजी की थी. कोर्ट से मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. खैरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया. वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि पूर्व का मामला है, जिसमें उक्त युवक नामजद था उसे गिरफ्तार किया गया है,आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन