Saran News : नये डीइओ निशांत किरण का शिक्षकों ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Saran News : नये डीइओ निशांत किरण का शिक्षकों ने किया स्वागत

जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवपदस्थापित डीइओ निशांत किरण का बुधवार को आगमन हुआ. इस अवसर पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

छपरा

. जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवपदस्थापित डीइओ निशांत किरण का बुधवार को आगमन हुआ. इस अवसर पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने डीइओ के समक्ष जिले के शिक्षकों की कई लंबित समस्याएं रखीं. इसमें मढ़ौरा, सोनपुर, एकमा, जलालपुर सहित अन्य प्रखंडों के ग्रुप ए, बी, सी, डी शिक्षकों का बकाया अंतर वेतन भुगतान, राघवेंद्र शर्मा बनाम बिहार सरकार निर्णय का क्रियान्वयन, कालबद्ध प्रोन्नति और लंबित वेतन भुगतान जैसे मुद्दे शामिल थे. डीइओ ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार कर त्वरित समाधान किया जायेगा. उन्होंने पारदर्शी और समयबद्ध कार्यप्रणाली का आश्वासन दिया. इस मौके पर शिक्षक नेता संजय यादव, सत्यनारायण साह, विनोद राय, इंद्रजीत महतो, हवलदार मांझी, निजाम अहमद, पीयूष तिवारी, रंजीत सिंह, शौकत अली, मंटू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन