हुस्सेपुर के अंशु कुमार ओझा बने SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर, बिना कोचिंग हासिल की सफलता

Updated:
विज्ञापन

अंशु कुमार ओझा की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News : हुस्सेपुर के अंशु कुमार ओझा ने भारतीय स्टेट बैंक की सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. गांव से शुरू हुई उनकी शिक्षा और बैंकिंग क्षेत्र में पहचान बनाने की कहानी प्रेरणादायक है.

विज्ञापन

Saran News : एकमा प्रखंड के हुस्सेपुर गांव निवासी अंशु कुमार ओझा ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता से गांव सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

गांव से शुरू हुई शिक्षा, बैंकिंग क्षेत्र में बनाई पहचान

अंशु कुमार ओझा, सुनील कुमार ओझा और कुंती देवी के पुत्र हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के माध्यमिक विद्यालय हुस्सेपुर से प्राप्त की. इसके बाद एकमा हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने राजेंद्र कॉलेज, छपरा से गणित विषय में स्नातक किया. बाद में मणिपाल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस (PGDBF) किया.

आईसीआईसीआई बैंक में किया कार्य, असफलता के बाद भी नहीं मानी हार

शिक्षा पूरी करने के बाद अंशु ने अपने करियर की शुरुआत आईसीआईसीआई बैंक, बेंगलुरु से की, जहां उन्होंने तीन वर्षों तक कार्य किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) की परीक्षा भी दी, लेकिन मात्र एक अंक से चयन से चूक गए. शुरुआती असफलता के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी तैयारी जारी रखी.

बिना कोचिंग हासिल की SBI CBO परीक्षा में सफलता

लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अंशु ने भारतीय स्टेट बैंक की सर्किल बेस्ड ऑफिसर परीक्षा दी और सफलता हासिल की. उन्होंने बिना किसी कोचिंग के सीमित संसाधनों में तैयारी कर यह उपलब्धि हासिल की, जो अन्य प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणादायक है.

माता-पिता, गुरुजनों और ईश्वर को दिया सफलता का श्रेय

अंशु कुमार ओझा ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने पूर्वजों, माता-पिता और गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

ग्रामीणों और शिक्षकों ने दी बधाई

अंशु की सफलता पर बंटी ओझा, डॉ. अमित तिवारी, योगेंद्र शर्मा, अविनाश चंद्र उपाध्याय, बब्लू उपाध्याय, मंटू मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह, शैलेंद्र सिंह, कृष्णा तिवारी, संतोष ओझा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों, शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : लग्ज़री कार से आए पांच बदमाश, ATM के साथ CCTV और तार भी ले गए, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने पुलिस को दी जानकारी



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन