बिहार बंद: छपरा में प्रदर्शकारी छात्रों ने पुलिस की गाड़ी को फूंका, पत्थरबाजी में कई घायल, बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

नगरपालिका चौक पर तोड़ी गयी बैरिकेडिंग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा शहर में दोपहर बाद छात्रों के प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. पंकज सिनेमा रोड पर छात्रों के समूह ने जमकर पत्थरबाजी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा.

विज्ञापन

Saran Bihar Band : छपरा शहर में दोपहर बाद छात्रों के प्रदर्शन ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया. पंकज सिनेमा रोड पर छात्रों के समूह ने जमकर पत्थरबाजी की जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. उग्र भीड़ ने कई ठेलों और पुलिस बैरिकेडिंग को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

विज्ञापन
छपरा में प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका चौक पर पुलिस गाड़ी में लगाया आग
छपरा में प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका चौक पर पुलिस गाड़ी में लगाया आग

पंकज सिनेमा रोड पर हुई जमकर पत्थरबाजी

छात्र आंदोलन के दौरान अचानक पंकज सिनेमा रोड पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई. उपद्रवी छात्रों के एक समूह ने सड़क पर उतरकर जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस दौरान आसपास रखे फास्ट फूड के कई खाली ठेलों को भी नुकसान पहुंचाया गया.

बीच सड़क पर धू-धूकर चला वाहन
बीच सड़क पर धू-धूकर चला वाहन

नगर पालिका चौक पर तोड़ी गई पुलिस बैरिकेडिंग

हंगामा करते हुए छात्रों की उग्र भीड़ नगर पालिका चौक की ओर बढ़ गई. प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा लगाई गई सभी बैरिकेडिंग को उखाड़कर ध्वस्त कर दिया. चौक पर काफी देर तक अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल बना रहा.


बैरिकेडिंग तोड़ा
बैरिकेडिंग तोड़ा

आक्रोश बढ़ता देख पुलिस को होना पड़ा पीछे

शुरुआत में पुलिस बल ने छात्रों को समझाने और नियंत्रित करने का प्रयास किया. हालांकि छात्रों के लगातार बढ़ते गुस्से और उग्र तेवर को देखते हुए पुलिस को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रिपोर्टिंग कर रहे कुछ मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया और उनके काम में बाधा डाली.

प्रशासन की ओर से लगातार की जा रही है शांति की अपील

घटना के बाद से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार माइकिंग कर रहे हैं. प्रशासन छात्रों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील कर रहा है.

Also Read : सारण में छात्र प्रदर्शन को लेकर छावनी बना इलाका, सघन वाहन जांच अभियान जारी, पुलिस सख्त


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन