सारण में छात्र प्रदर्शन को लेकर छावनी बना इलाका, सघन वाहन जांच अभियान जारी, पुलिस सख्त

Author Md Ayub|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

वाहन जांच करते प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran Police Alert : सारण जिले के नगरा प्रखंड में छात्र प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पुलिस छावनी में तब्दील हुए क्षेत्र में अधिकारियों ने मोर्चा संभाला है और शांति बनाए रखने की अपील की है.

विज्ञापन

Saran Police Alert : सारण जिले के नगरा प्रखंड में प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया और प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला.

विज्ञापन

अधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर संभाला मोर्चा

प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुभव कुमार और अंचलाधिकारी अजय राठौर सुरक्षा बलों के साथ सुबह से ही गश्त करते नजर आए. उनके साथ नगरा थानाध्यक्ष अभिनंद यादव और खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे. प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई.

वाहनों की सघन जांच और चालान की कार्रवाई

नगरा और खैरा समेत आसपास के प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की गहनता से जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों का चालान काटा गया.

अराजक तत्वों और तोड़फोड़ पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की. नगरा और खैरा थानाध्यक्षों ने बताया कि छात्र अपनी मांगें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से रख सकते हैं. हालांकि सड़क जाम, आगजनी या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की अपील और वर्तमान स्थिति

प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. वर्तमान में पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. पुलिस बल की गश्ती जारी है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

Also Read : सारण : बिहार बंद के दौरान छात्रों ने फाड़े बैनर-पोस्टर, पुलिस से तीखी नोकझोंक, बैरिकेडिंग लेकर भागे छात्र


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन