Saran News : डीबीएसडी डिग्री कॉलेज में काली पट्टी बांध कर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : डीबीएसडी डिग्री कॉलेज में काली पट्टी बांध कर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Saran News : बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ, पटना के आह्वान पर डीबीएसडी डिग्री कॉलेज में सोमवार को काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

गड़खा . बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ, पटना के आह्वान पर डीबीएसडी डिग्री कॉलेज में सोमवार को काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन सरकार की उदासीन नीतियों के खिलाफ किया गया, जिसमें कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. धरना प्रदर्शन के दौरान महासंघ की ओर से सरकार पर आरोप लगाया गया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद संबद्ध डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों को यूजीसी मानकों के अनुरूप वेतन, पेंशन और अन्य सुविधाएं प्रदान करने में सरकार गंभीर नहीं है. यह विरोध इसी न्यायादेश की अवहेलना के खिलाफ किया गया है.

अनुदान राशि का एकमुश्त भुगतान भी मांग में शामिल

प्रदर्शनकारियों ने लंबित अनुदान राशि के एकमुश्त भुगतान की भी मांग की. उनका कहना है कि जब तक सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देगी, तब तक आंदोलन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा. 15 जुलाई को विश्वविद्यालय स्तर पर और 22 जुलाई को राज्य स्तरीय महा धरना पटना में होगा. आज के धरना प्रदर्शन में प्राचार्य निरंजन कुमार, प्रो भूपेश, प्रो सीपी यादव, प्रो मुकेश कुमार, प्रो अखिलेश कुमार सिंह, प्रो कन्हैया कुमार, प्रो उषा, प्रो मधु, प्रो सत्येंद्र राय, प्रो चंदेश्वर सिंह, प्रो विनोद मिश्र, सहित प्रधान लिपिक जय प्रकाश, रामबाबू राय, प्रदीप कुमार, राजेश्वर सिंह, शंभू राय सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी धरने में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन