सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का प्रयास रंग लाया, असहनी गांव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, वर्षों पुरानी बिजली समस्या से ग्रामीणों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर लगने पर खुशी जाहिर करते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News : सारण के असहनी गांव में वर्षों पुरानी बिजली समस्या का समाधान हो गया है. स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है. इससे लो वोल्टेज और बार-बार खराबी की समस्या खत्म हो गई है.

विज्ञापन

Saran News : सारण जिले के एकमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत असहनी गांव के लोगों की वर्षों पुरानी बिजली समस्या का समाधान हो गया है. स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के विशेष प्रयास और विद्युत विभाग के सहयोग से गांव में 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है. ट्रांसफार्मर चालू होते ही गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई और ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी लौट आई.

विज्ञापन

लो वोल्टेज और बार-बार खराब होता था पुराना ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों ने बताया कि पहले लगा ट्रांसफार्मर अक्सर खराब हो जाता था. उसकी क्षमता कम होने के कारण लो वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी रहती थी. इसका असर किसानों की सिंचाई और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा था. बिजली की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे.

ग्रामीणों की मांग पर सांसद ने लिया त्वरित संज्ञान

स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के समक्ष रखी थी. सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति दिलाई. उनके निर्देश के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी.

किसानों और विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

ग्रामीणों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से अब धान की रोपनी के दौरान सिंचाई में कोई बाधा नहीं आएगी. साथ ही विद्यार्थियों को भी निर्बाध बिजली मिलने से पढ़ाई में सुविधा होगी. इससे पूरे गांव को लंबे समय तक राहत मिलने की उम्मीद है.

ग्रामीणों ने सांसद का जताया आभार

मुखिया अखिलेश ईशनाथ यादव, राहुल दुबे, बाबू पांडेय, राजू दुबे सहित अन्य ग्रामीणों ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सांसद ने अपने वादे के अनुरूप गांव की वर्षों पुरानी बिजली समस्या का समाधान कराया है, जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है.

Also Read : गोपालगंज में गैस रिसाव से लगी आग में युवक गंभीर रूप से झुलसा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन