सारण के मकेर में महिला की हत्या का खुलासा, गोपालगंज से आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष व गिरफ्तार आरोपी बीच में लाल सर्ट में। काण्ड में प्रयोग कार। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के मकेर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. मुख्य आरोपी को गोपालगंज से गिरफ्तार किया गया है. जानिए हत्या के पीछे की वजह.

विज्ञापन

Saran News : मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर के पास महिला की गर्दन काटकर हत्या किये जाने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गोपालगंज से चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालगंज जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के गोरियाकोठी निवासी रवींद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र प्रत्यूष कुमार के रूप में हुई है. वहीं, उसका कथित साथी सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के जामो बाजार निवासी कामेश्वर सिंह का पुत्र पीयूष कुमार फरार है.

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने हत्या में शामिल होने की बात कही

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान प्रत्यूष कुमार ने अपने मित्र पीयूष कुमार के साथ मिलकर महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन भी बरामद किया है. फरार पीयूष कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

24 जून को गंभीर हालत में मिली थी महिला

थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि गत 24 जून को फुलवरिया नहर के पास सड़क किनारे करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला गंभीर हालत में मिली थी. महिला की गर्दन पर गंभीर चोट थी. पुलिस ने उसे इलाज के लिए मकेर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी.

घटना के बाद पुलिस ने महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की. करीब दो महीने बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया.

दो साल से संबंध होने की बात सामने आयी

थानाध्यक्ष के अनुसार, पूछताछ में प्रत्यूष ने बताया कि मृतका की पहचान सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के मारची गांव निवासी राजू राम की 35 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, प्रत्यूष और महिला के बीच करीब दो वर्षों से संबंध था.

पुलिस का कहना है कि महिला ने कथित तौर पर संबंध से जुड़े वीडियो के आधार पर प्रत्यूष को ब्लैकमेल करने की धमकी दी थी और उससे रकम की मांग कर रही थी. पुलिस के अनुसार, इसी से परेशान होकर प्रत्यूष ने महिला की हत्या की साजिश रची.

पटना ले जाने के बहाने कार से निकला था

पुलिस के अनुसार, प्रत्यूष ने अपने मित्र पीयूष के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी. इसके बाद महिला को पटना के एक होटल में ले जाने के बहाने अपनी निजी कार से लेकर दोनों निकले. सोन्हो बाजार होते हुए दोनों फुलवरिया नहर की ओर पहुंचे.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले ही घटनास्थल और वहां पहुंचने वाले रास्ते की जानकारी जुटा रखी थी. फुलवरिया गांव के समीप कवरा के पास दोनों ने महिला पर हथियार से हमला किया और उसकी गर्दन पर गंभीर वार कर उसे नहर के पास फेंक दिया. इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गये.

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मामले में पुलिस ने प्रत्यूष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका कथित साथी पीयूष कुमार फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

थानाध्यक्ष व गिरफ्तार आरोपी बीच में लाल सर्ट में। काण्ड में प्रयोग कार। | Prabhat Khabar Network
थानाध्यक्ष व गिरफ्तार आरोपी बीच में लाल सर्ट में। काण्ड में प्रयोग कार। | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन