सारण: आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में बच्चों ने सुनायी कविताएं, उप सचिव ने की सराहना

Updated:
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करती उप सचिव  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के चार आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण हुआ. उप सचिव ने बच्चों की कविताओं की सराहना की और पोषण, ई-केवाईसी व स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने केंद्रों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

saran News : समाज कल्याण विभाग की उप सचिव-सह-प्रमंडल प्रभारी मॉर्गन सिंह ने बाल विकास परियोजना, छपरा सदर शहरी अंतर्गत चार आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति, स्कूल पूर्व शिक्षा, पोषण ट्रैकर पर बच्चों की प्रविष्टियों और ई-केवाईसी की स्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन

बच्चों ने सुनायी कविताएं, प्रस्तुति की हुई सराहना

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चों ने उप सचिव के समक्ष विभिन्न कविताओं का पाठ किया. बच्चों की सहभागिता और प्रस्तुति को देखकर उप सचिव ने उनकी सराहना की. उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से गतिविधि आधारित शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही.

पोषण ट्रैकर और ई-केवाईसी की ली जानकारी

उप सचिव ने केंद्रों पर बच्चों से संबंधित पोषण ट्रैकर की प्रविष्टियों और ई-केवाईसी की स्थिति की भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित कर्मियों से अभिलेखों और दर्ज आंकड़ों के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

शौचालय और पेयजल की व्यवस्था भी जांची

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना का भी जायजा लिया गया. शौचालय और पेयजल कनेक्शन की उपलब्धता के साथ केंद्रों की अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी. उप सचिव ने केंद्रों पर बच्चों के लिए बेहतर और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

केंद्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

उप सचिव-सह-प्रमंडल प्रभारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को केंद्रों के समुचित रख-रखाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र स्वच्छ और व्यवस्थित होना जरूरी है.

रंग-रोगन के लिए मकान मालिकों से समन्वय का निर्देश

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के रंग-रोगन को लेकर संबंधित मकान मालिकों से समन्वय स्थापित करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर भी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन