सारण के तरैया में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

Updated:
विज्ञापन

तरैया में गुरु गोष्ठी में उपस्थित प्रधानाध्यापक व शिक्षक

तरैया प्रखंड के मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया में आयोजित गुरु गोष्ठी में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया. नवाचार और सामूहिक सहभागिता से शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Saran Teacher Attendance: तरैया प्रखंड के मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया में गुरुवार को शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया.

समय पर शिक्षकों की उपस्थिति पर जोर

गुरु गोष्ठी में प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये.

शिक्षा की गुणवत्ता शिक्षकों की जिम्मेदारी

बैठक में कहा गया कि शिक्षक भविष्य के निर्माणकर्ता हैं और शिक्षा भविष्य की शक्ति है. शिक्षा की गुणवत्ता ही शिक्षकों की पहचान और जिम्मेदारी है. विद्यालयों में आने वाली समस्याओं का संवाद के माध्यम से समाधान और आपसी सहयोग से शिक्षा के विकास पर जोर दिया गया.

नवाचार से शिक्षा में होगा सुधार

गुरु गोष्ठी में कहा गया कि नवाचार के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने से सफलता तथा सामूहिक सहभागिता से सकारात्मक बदलाव संभव है. प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने की अपील की गयी.

ये रहे मौजूद

गुरु गोष्ठी में प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सचिव मुन्ना प्रसाद, संजीव सिंह, अरविंद कुमार पांडेय, अब्दुल मन्नान अंसारी, संजय सिंह, लखेन्द्र सिंह, कुमारी शशिबाला, सलेहा खातून, योगेंद्र प्रसाद, सुदीश यादव, अवध किशोर राय समेत दर्जनों प्रधानाध्यापक और शिक्षक मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
मनोज कुमार

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन