सारण: परसा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

परसा थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Saran suicide: परसा थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में बीती रात एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही परसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान बभनगांवा गांव निवासी जोगेश सिंह के पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, रात में अजय सिंह ने घर में ही फांसी लगा ली. सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजन उसे देखने के लिए कमरे में गये. वहां अजय को फंदे से लटका पाया. इसके बाद परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गये. बताया जाता है कि अजय सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं.

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
मोहम्मद युसूफ

लेखक के बारे में

By मोहम्मद युसूफ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन