सारण के गरखा में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम, नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

प्रमाण पत्र के साथ नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष

Congress Organization Creation: सारण जिला कांग्रेस कमेटी ने पहाड़पुर में संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Congress Organization Creation: सारण जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी के तत्वावधान में गुरुवार को पहाड़पुर में संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने की, जबकि संचालन हरिस सिंह ने किया. इस दौरान संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

सम्मानित होने वालों में गरखा प्रखंड अध्यक्ष सिद्धांत कुमार, सोनपुर अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, अमनौर अध्यक्ष रंजन कुमार तथा दरियापुर अध्यक्ष गिरजा प्रसाद यादव शामिल रहे. जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव दिये.

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राहुल गांधी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपील की.

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान आगामी 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विशेष रूप से चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां दी गयीं.

मौके पर जितेंद्र सिंह, परीक्षन शर्मा, लाल बहादुर सिंह, जयंत सिंह, तरुण तिवारी, अजय पंडित, आकाश कुमार, विकास राय, अरविंद राय, नितिश कुमार, सोनू यादव, मोनू यादव, जय प्रकाश यादव, आलोक यादव, राहुल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
Nadim Ahmad

लेखक के बारे में

By Nadim Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन