सारण में खेत की ओर गई महिला काफी देर तक नहीं लौटी घर, तलाश के बाद अपहरण की प्राथमिकी दर्ज; सोनपुर के युवक भी नामजद

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मकेर थाना क्षेत्र से शौच के लिए खेत की ओर गई महिला का अपहरण कर लिया गया. महिला के पति ने पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश और महिला की बरामदगी के लिए जुटी हुई है.

विज्ञापन

Saran Woman Kidnapping: मकेर थाना क्षेत्र के पीर मकेर माली टोला गांव से शौच करने गयी एक महिला के अपहरण किये जाने का मामला सामने आया है. मामले में महिला के पति धर्मेंद्र पासवान ने मकेर थाने में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस महिला की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्राथमिकी में धर्मेंद्र पासवान ने बताया है कि उनकी पत्नी बबिता देवी घर से खेत की ओर शौच करने गयी थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से उसका अपहरण कर लिया और अपने साथ लेकर चले गये. काफी देर तक महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी.

पांच लोगों को बनाया गया नामजद

दर्ज प्राथमिकी में सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा मिर्जापुर निवासी ताड़केश्वर पासवान के पुत्र आकाश पासवान, सन्नी पासवान, टुन्ना पासवान, राजा पासवान तथा कस्बा मकेर निवासी महेश राम के पुत्र राजू राम को नामजद किया गया है.

मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि महिला की बरामदगी और नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को ध्यान में रखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
Vijay Kumar Pand

लेखक के बारे में

By Vijay Kumar Pand

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन