सारण: नौ माह से वेतन नहीं मिलने पर बनियापुर के आवास कर्मियों का कार्य बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर कार्य का बहिष्कार करते आवास कर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बनियापुर प्रखंड में आवास कर्मियों का गुस्सा नौ महीने के वेतन भुगतान न होने से फूट पड़ा है. आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मियों ने विरोध में कार्य का बहिष्कार किया है. अधिकारी जल्द भुगतान की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Salary Not Received: बनियापुर प्रखंड में आवास कर्मियों को पिछले नौ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश व्याप्त है. गुरुवार को कर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर बांह पर काली पट्टी बांधी और कार्य का बहिष्कार कर विरोध जताया.

विज्ञापन

आवास कर्मी शिव कुमार शर्मा, आनंद तिवारी, दीपक कुमार सहित अन्य ने बताया कि करीब नौ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. वेतन के अभाव में बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और अन्य पारिवारिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं.

उधार लेकर चलाना पड़ रहा घर का खर्च

कर्मियों ने बताया कि अब तक उधार लेकर किसी तरह घर का खर्च चलाया जा रहा था. लेकिन लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उधार देने वाले लोग भी अब पैसे की मांग करने लगे हैं. इससे कर्मियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कर्मियों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की है. उनका कहना है कि वेतन भुगतान नहीं होने तक उनकी परेशानी लगातार बढ़ती जाएगी.

विरोध प्रदर्शन के दौरान सरफराज अहमद, नवीन तिवारी, धीरेन्द्र कुमार सहित सभी आवास कर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन