सारण में विश्व हिंदू परिषद की बैठक, अखंड भारत दिवस पर सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश

विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व कार्यकर्ता

विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई की बैठक में अखंड भारत दिवस मनाया गया. वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और एकजुटता से चुनौतियों का सामना करने पर जोर दिया. कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया.

विज्ञापन

Vishva Hindu Parishad: विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई की बैठक स्थानीय होटल रामबाग बैंक्विट, उत्तरी दहियावा टोला, छपरा में आयोजित की गयी. इस अवसर पर संगठन की ओर से अखंड भारत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप तथा उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष संजीव उपस्थित रहे.

सामाजिक समरसता से चुनौतियों का मुकाबला संभव

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि देश के इतिहास के साथ लंबे समय तक छेड़छाड़ की गयी और लोगों को कई महत्वपूर्ण तथ्यों की सही जानकारी नहीं मिल सकी. उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को शून्य और दशमलव जैसी महत्वपूर्ण गणितीय अवधारणाओं की जानकारी दी.

उन्होंने भारतीय ऋषि-मुनियों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज और देश के हित में अपना सर्वस्व समर्पित किया. इस दौरान उन्होंने हिंदू समाज के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और एकजुटता के माध्यम से ही इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है.

कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान

उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष संजीव ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. उन्होंने क्षेत्र संगठन मंत्री द्वारा बताए गये मार्ग पर चलने और संगठन के कार्यों को मजबूत करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम का समापन प्रांत कोषाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष छपरा सुमित कुमार सिंह ने किया. मौके पर विभाग संगठन मंत्री रविकांत, जिला मंत्री वसंत कुमार सोनू, जिला सह मंत्री प्रभात कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला संयोजक अनुज कुमार, जिला मातृशक्ति प्रमुख माधुरी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन