सारण के एकमा में नेशनल लाइब्रेरी डे पर डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

विमोचन करते अतिथि

सारण के एकमा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में नेशनल लाइब्रेरी डे के अवसर पर पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती मनाई गई. इस दौरान एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन भी किया गया, जो विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी.

विज्ञापन

Saran News: सरस्वती विद्या निकेतन अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय, एकमा में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती नेशनल लाइब्रेरी डे के रूप में मनायी गयी. प्रभारी प्रधानाध्यापिका सारिका द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने डॉ. एसआर रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा संकलित एवं संपादित ‘झरोखा : इतिहास का सफर’ नामक दो भागों में संकलित पुस्तिका का विमोचन किया. उन्होंने इस अकादमिक कार्य के लिए राजेश कुमार सिंह की सराहना करते हुए इसे डॉक्यूमेंटेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि यह पुस्तिका विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रिसोर्स साबित होगी.

डॉ. रंगनाथन की उपलब्धियों से विद्यार्थियों को कराया अवगत

कार्यक्रम में राजेश कुमार सिंह ने भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगनाथन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी महत्वपूर्ण कृति ‘फाइव लॉ ऑफ लाइब्रेरी साइंस’ के बारे में जानकारी दी. साथ ही अकादमिक जगत में डॉ. रंगनाथन के योगदान और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुस्तकालय के महत्व और अध्ययन में पुस्तकों की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गयी. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर शिक्षक रंजन कुमार सिंह, ऋतुराज कुमार सिंह, मनोरमा कुमारी, सरिता शर्मा, पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी, आफताब आलम, मृत्युंजय कुमार, मृत्युंजय कुमार शाह, राजेश कुमार, विनीता प्रियम, रवि शंकर शर्मा एवं कुमार अविनाश सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन