सारण: परसा में खेत से मोटर चोरी करने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो फरार
परसा थाना क्षेत्र के बथुईं चेवर में खेत से मोटर चोरी करने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और चोरी की गई मोटर को कब्जे में लिया.
Parsa Police: परसा थाना क्षेत्र की बनौता पंचायत के बथुईं चेवर में खेत में लगी मोटर चोरी करने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इस दौरान उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक और बरामद मोटर को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया.
मिली जानकारी के अनुसार, बथुईं चेवर में बथुई गांव निवासी किसान गणेश सिंह के खेत में लगी मोटर को चोरी करने के लिए बीती रात तीन युवक पहुंचे थे. तीनों युवक मोटर खोल रहे थे. इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गयी. ग्रामीणों ने शोर मचाकर तीनों को घेर लिया.
ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना परसा थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही परसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से पकड़े गये युवक को हिरासत में लिया. पुलिस ने खेत से बरामद मोटर को भी जब्त कर लिया और आरोपी युवक व मोटर को थाने ले आयी. पुलिस फरार दोनों युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










