सप्लाई फुल फिर भी बिजली गुल, लोकल फाल्ट बता रहे अधिकारी

Updated at : 12 Jun 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
सप्लाई फुल फिर भी बिजली गुल, लोकल फाल्ट बता रहे अधिकारी

सप्लाई फुल फिर भी है बिजली गुल, यह स्थिति सारण के लिए है. इस भीषण गर्मी में लोग बेचैन और परेशान दिख रहे हैं. उसमें भी जब बिजली हर मिनट आती और जाती है तो लोगों के आक्रोश का अंदाजा लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

लोगों ने कहा नहीं मिल रही है 24 घंटे बिजली, सप्लाई के नाम पर हो रहा है खेल शिकायतों पर नहीं सुनते कर्मी और अधिकारी, उपभोक्ता हो सकते हैं अक्रामक छपरा. सप्लाई फुल फिर भी है बिजली गुल, यह स्थिति सारण के लिए है. इस भीषण गर्मी में लोग बेचैन और परेशान दिख रहे हैं. उसमें भी जब बिजली हर मिनट आती और जाती है तो लोगों के आक्रोश का अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसा तब हो रहा है, जबकि सरकार ने शहर को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया है. अगर ऐसे ही बिजली की सप्लाई होती है तो यह वादा खोखला कहां जायेगा. भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है. ऐसे में अगर बिजली भी ठीक से न मिले तो लोगों का क्या हाल होगा समझा जा सकता है. कब मिलेगी राहत, लोगों की बस एक ही चाहत नगर निगम क्षेत्र में शाम होते ही बिजली की कटौती शुरू हो जाती है, हर मिनट बिजली के आने और जाने की रवैया से आम उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ जाती है. यह स्थिति रात में 12.00 बजे के आसपास तक रहती है. उसके बाद जाकर स्थिति सामान्य होती है, यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्र की भी है. जहां 18 से 24 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है. इससे न सिर्फ लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि उनकी नींद भी पूरी नहीं हो रही है. अधिकारी लोकल फाल्ट का दे रहे हैं हवाला उपभोक्ताओं को डिमांड के मुताबिक बिजली सप्लाई दी जा रही है. लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है. शहर में अभी भी कभी लोकल फॉल्ट तो कभी आइपीडीएस, डिस्मेंटलिंग के नाम पर कटौती हो रही है. लोकल फाल्ट का बहाना बनाकर बिजली काटी जा रही है, जब भी उपभोक्ता अधिकारियों के मोबाइल पर शिकायत करते हैं, तो जवाब यही मिलता है कि आपके लोकल एरिया में फॉल्ट है, यहां से बिजली आपूर्ति जारी है. क्या है विभाग का दावा 180 मेगावाट बिजली की जिले में रोजाना हो रही खपत 52 मेगावॉट शहरी क्षेत्र में 122 मेगावॉट ग्रामीण क्षेत्रों में 250 मेगावाट की खपत पीक ऑवर में 170 मेगावाट सामान्य समय में 24 घंटे मिल रही है बिजली शहरी क्षेत्र में 20 घंटे से अधिक मिल रही है बिजली ग्रामीण क्षेत्र में 250-260 मेगावाट का डिमांड है पूरे सारण में 160 से 180 मेगावाट में हो जाती है सामान्य पूर्ति 15 फ़ीसदी लाइन लॉस, पहले थी 22 प्रतिशत क्या बोले उपभोक्ता बिजली कंपनी एनबीपीडीसीएल के दावे को लेकर जब उपभोक्ताओं से बात की गयी और उनका रिएक्शन लिया गया तो लोगों ने कंपनी के दावे की हवा ही निकाल दी. अमनौर के सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि उनके यहां रात में 8.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक बिजली गायब रहती है. नगर निगम क्षेत्र के धर्मनाथ फीडर के निवासी सूरज कुमार ने बताया कि लगातार बिजली कट हो रहा है. दहियावां निवासी अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि बिजली आपूर्ति के नाम पर खेल हो रहा है. खूब ट्रिपिंग हो रही है. नयी बाजार निवासी सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि उनके इलाके में बिजली कटौती खूब हो रही है और अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं. उपभोक्ताओं के लिए यह की गयी व्यवस्था विद्युत आपूर्ति प्रमंडल छपरा वेस्ट में उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए एक और कस्टमर केयर नंबर उपलब्ध कराया गया है. इस नंबर पर उपभोक्ताओं अपने विद्युत संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करा सकते है, जिसका निराकरण शीघ्र अतिशीघ्र किया जायेगा. इस नंबर पर 24 घंटे कर्मी कार्यरत रहेंगे और शिकायत दर्ज कर सही कर्मी को अवगत कराकर उसका ससमय निवारण कराया जा रहा है. पूर्व से कार्यरत 9264456408, शहरी उपभोक्ताओं के लिए एवं 9262398776 ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए जारी किया गया था, इन दोनों के साथ साथ एक और नंबर 06152232024 फ्यूज कॉल सेंटर के रूप में जारी किया गया है. कहीं नहीं है परेशानी, आपूर्ति फूल है बिजली की बेहतर आपूर्ति, राजस्व वसूली, मेंटेनेंस समेत अन्य सुविधाओं को देने में सारण आंचल बिजली कंपनी सबसे बेस्ट कर रही है. विभाग के सभी इंजीनियर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए लगातार लगे हुए हैं. रितेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, सारण अंचल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन