Saran News : सुधाकर भारद्वाज बने जदयू के प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : सुधाकर भारद्वाज बने जदयू के प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य

Saran News : जदयू के सक्रिय नेता सुधाकर भारद्वाज को पार्टी की प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन

छपरा. जदयू के सक्रिय नेता सुधाकर भारद्वाज को पार्टी की प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी सूची में उनका नाम शामिल किया गया है. जिससे छपरा सहित पूरे सारण प्रमंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए भारद्वाज ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपे गए हर दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से निभाएंगे. श्री भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं तन मन से निभाऊंगा. विधानसभा चुनाव नजदीक है और मैं एक सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा. जहां भी पार्टी लड़ेगी हम उसे मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. भारद्वाज को प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किये जाने पर पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, पूर्व विधायक धूमल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, महेश सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, पशुपतिनाथ पटेल, अरशद परवेज मुन्नी, मनोज पटेल, ब्रजेश कुमार, इ प्रभास शंकर, मो फिरोज, रमेश किशन कुशवाहा बधाई दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन