Saran News : आनंद विहार टर्मिनल–बरौनी साप्ताहिक विशेष ट्रेन की 28 अप्रैल से सेवा हुई शुरू

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : आनंद विहार टर्मिनल–बरौनी साप्ताहिक विशेष ट्रेन की 28 अप्रैल से सेवा हुई शुरू

Saran News : आनन्द विहार टर्मिनल से 4 मई से छह जुलाई, तक प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 28 अप्रैल से 7 जुलाई, तक प्रत्येक सोमवार को निम्नवत किया जायेगा.

विज्ञापन

छपरा. ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04020/04019 आनन्द विहार टर्मिनल-बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 4 मई से छह जुलाई, तक प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 28 अप्रैल से 7 जुलाई, तक प्रत्येक सोमवार को निम्नवत किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए सुचना जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04020 आनन्द विहार टर्मिनल-बरौनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 04 मई से 06 जुलाई, 2025 प्रत्येक रविवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 19.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 20.10 बजे, मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.40 बजे, रायबरेली से 04.57 बजे, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 06.45 बजे, वाराणसी जं. से 09.40 बजे, औंड़िहार से 10.37 बजे, गाजीपुर सिटी से 11.22 बजे, बलिया से 12.30 बजे, सुरेमनपुर से 13.10 बजे, छपरा से 14.35 बजे तथा हाजीपुर से 16.05 बजे छूटकर बरौनी 18.00 बजे पहुंचेगी. वही वापसी यात्रा 04019 बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 अप्रैल से 07 जुलाई, प्रत्येक सोमवार को बरौनी से 20.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 21.55 बजे, छपरा से 23.58 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.35 बजे, बलिया से 01.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.20 बजे, औंड़िहार से 03.05 बजे, वाराणसी जं. से 04.20 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 06.55 बजे, रायबरेली से 07.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 09.25 बजे, बरेली से 13.15 बजे, मुरादाबाद से 15.10 बजे तथा गाजियाबाद से 18.12 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 19.00 बजे पहुँचेगी.इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन