सारण: तरैया से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, छह लोगों पर FIR

Author Manoj kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
तरैया थाना | Prabhat Khabar Network

तरैया थाना

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता की शिकायत पर तरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दर्ज प्राथमिकी में मसरख थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव निवासी चंदेश्वर साह के पुत्र विनोद कुमार साह समेत सरेया रत्नाकर गांव के मुन्ना साह, सुनीता देवी, विजय साह, दीपक कुमार साह और अजय साह को नामजद आरोपित बनाया गया है.

परिजनों की मिलीभगत का आरोप

प्राथमिकी में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग पुत्री के कथित अपहरण में गांव के कुछ लोगों की भी भूमिका है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुनीता देवी और अन्य आरोपितों के सहयोग से विनोद कुमार साह उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

तरैया थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन