देवरानी-जेठानी की संदिग्ध स्थिति में मौत

Author Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन
देवरानी-जेठानी की संदिग्ध स्थिति में मौत

खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव में शुक्रवार की सुबह एक ही परिवार की दो महिलाओं का शव अपने-अपने कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

छपरा. खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव में शुक्रवार की सुबह एक ही परिवार की दो महिलाओं का शव अपने-अपने कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं. दोनों का शव घर के अलग-अलग कमरों से बरामद किये गये. घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. मृतकों की पहचान मोहन सिंह की 22 वर्षीय प्रीति कुमारी व नागा सिंह की 27 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना के बाद दोनों महिलाओं के पति, सास व ससुर घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

एफएसएल टीम ने की जांच :

खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करायी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. समाचार प्रेषण तक कोई आवेदन नहीं मिला था. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है, जहां मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. देवरानी जेठानी की मौत को संदिग्ध मानते हुए जिला प्रशासन के द्वारा उनके पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ अश्विनी कुमार, डॉ धनंजय कुमार व एक महिला चिकित्सक के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. मेडिकल बोर्ड के द्वारा ही शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद रिपोर्ट तैयार की जायेगी. पूरा मामला क्या है. यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलकर सामने आ सकेगा.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन