Saran News : राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने राजनीति विज्ञान विषय से पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने राजनीति विज्ञान विषय से पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है. अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय में यथाशीघ्र संपर्क स्थापित करेंगे. साक्षात्कार की तिथि दो दिन निर्धारित की गयी है. पैट उत्तीर्ण 28 अभ्यर्थी क्रमांक संख्या 232100744 से 232100868 तक 13 मई को साक्षात्कार में शामिल होंगे. पैट एक्जेमप्टेड 31 उम्मीदवार क्रमांक संख्या 232100833 से 232111551 तक 14 मई को साक्षात्कार देंगे. उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उक्त तिथि के अनुसार साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना है. अन्यथा की स्थिति में विभाग जिम्मेवार नहीं होगा. सभी अभ्यर्थियों को तीन फोटो, अपने सभी मूल दस्तावेज में अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र 10वीं से स्नातकोत्तर तक, नेट व जेआरएफ आरक्षण संबंधी जाति, निवास या अन्य प्रमाणपत्र एवं सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छाया प्रतियां भी लेकर आना है. साक्षात्कार का समय सुबह 10: 30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक है. अनुपस्थित रहने के कारण साक्षात्कार के लिए कोई दूसरी तिथि स्वीकार्य नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन