सारण के परसा में चोरी कांड का 22 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन
चोरी कांड में 22 वर्षों से फरार लाल वारंटी बनकेरवा से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सारण जिले के परसा पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे चोरी के वारंटी को बनकेरवा गांव से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी अवधेश राय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के परसा थाना पुलिस ने चोरी कांड में 22 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को बनकेरवा गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बनकेरवा गांव निवासी स्वर्गीय रामध्यान राय के पुत्र अवधेश राय के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना कांड संख्या 12/2004 में चोरी के मामले को लेकर वारंट जारी हुआ था. वारंट जारी होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस को अवधेश राय के बनकेरवा गांव में मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसके बाद थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी.

न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा

शनिवार को गिरफ्तार लाल वारंटी अवधेश राय को छपरा व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवधेश राय को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.


विज्ञापन
मोहम्मद युसूफ

लेखक के बारे में

By मोहम्मद युसूफ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन