सारण: जलालपुर के हसुलाही शिव मंदिर में त्रिशूल प्रतिष्ठा व लघु रुद्राभिषेक, मांझी विधायक रणधीर ने की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
नव ग्रह की पूजन करते भक्त | Prabhat Khabar Network

नव ग्रह की पूजन करते भक्त | Prabhat Khabar Network

सारण जिले के जलालपुर प्रखंड में स्थित हसुलाही गांव के बाबा रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में त्रिशूल प्रतिष्ठा एवं लघु रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मांझी विधायक रणधीर कुमार सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के देवरिया पंचायत अंतर्गत हसुलाही गांव स्थित बाबा रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार को त्रिशूल प्रतिष्ठा एवं लघु रुद्राभिषेक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ. अनुष्ठान का संचालन काशी के आचार्य दुर्गेश पाण्डेय एवं उपाचार्य पं. रविशंकराचार्य के सान्निध्य में किया गया.

नौ यजमानों ने किया रुद्राभिषेक

अनुष्ठान के दौरान नौ यजमानों ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

विधायक रणधीर ने की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम में मांझी विधायक रणधीर कुमार सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने बाबा रामेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की.


विज्ञापन
अमित कुमार

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन