सारण के अमनौर में 48 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए निकली विशाल कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन

जलभरी हेतु संकल्प लेते हुए श्रद्धालु भक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिले के अमनौर में 48 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. यह यात्रा यज्ञ स्थल से बड़ा पोखरा तक गई, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी हुई.

विज्ञापन

Chhapra News: सारण जिले के अमनौर प्रखंड के अमनौर मंगल बाजार में आयोजित 48 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए शनिवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा पहुंची. यहां आचार्य उमा तिवारी और दुर्गा तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ जलभरी करायी गयी.

विज्ञापन

झांकी और भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

विशाल कलश यात्रा में झांकी, बैंड-बाजा और डीजे साउंड के साथ भक्ति गीत बजाये जा रहे थे. इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. सैकड़ों की संख्या में लाल, पीले और भगवा रंग के अंगवस्त्र धारण किये महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए.

श्रद्धालुओं के भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. इस दौरान श्रद्धालु भक्त "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो व विश्व का कल्याण हो" का नारा लगाते हुए अपनी आस्था का परिचय दे रहे थे.

बड़ा पोखरा से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे श्रद्धालु

अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा से जलभरी कलश लेकर श्रद्धालु कॉलेज रोड, अमनौर बाजार होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ के साथ अखंड अष्टयाम शुरू किया गया.

सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

कलश यात्रा में मुख्य रूप से पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार विद्यार्थी, बबन सिंह, देव कुमार कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, राजु कुशवाहा, राजु गोस्वामी, गया सिंह, अमित सिंह, पंकज कुशवाहा, जलेश्वर कुशवाहा, विनेश कुशवाहा, सानू कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन