सारण: तरैया के उसरी ब्रह्मस्थान में प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ, शंकर भगवान की मूर्ति का नगर भ्रमण देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

महायज्ञ में मूर्ति का नगर भ्रमण के दौरान गुलाल उड़ाते श्रद्धालु भक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तरैया प्रखंड के उसरी गांगोदाई ब्रह्मस्थान में श्रीशंकर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का दूसरा दिन मूर्ति के भव्य नगर भ्रमण के साथ मनाया गया. श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर और भक्ति गीतों से वातावरण को धर्ममय बना दिया.

विज्ञापन

Saran News: तरैया प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित उसरी गांगोदाई ब्रह्मस्थान परिसर में नवनिर्मित श्रीशंकर भगवान के मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आयोजित पांच दिवसीय प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के दूसरे दिन मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया. श्रीशंकर भगवान की मूर्ति को रथ पर सवार कर बैंड-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

विज्ञापन

मूर्ति के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल की बौछार की. पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. महायज्ञ का संचालन संत शिरोमणि श्री श्री 108 श्री नारदजी महाराज के निर्देश में किया जा रहा है.

शिवमहापुराण कथा में जुट रही भीड़

संध्या समय मानस मंजरी सुश्री प्रिया प्रियदर्शी द्वारा शिवमहापुराण की कथा सुनायी जा रही है. कथा सुनने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं और श्रोताओं की भारी भीड़ जुट रही है. श्रद्धालु शिवमहापुराण की कथा सुनकर भक्ति में सराबोर हो रहे हैं.

कलश यात्रा के बाद हुआ अरणीमंथन

महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी थी. इसके बाद शुक्रवार को अरणीमंथन के माध्यम से अग्निदेव प्रकट हुए थे. महायज्ञ के आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है.

मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, बीडीसी विश्वकर्मा शर्मा, देवेंद्र नाथ दिनकर, मुख्य यजमान विनोद शर्मा, लाल बहादुर राय, द्वारिका महतो, धर्मेंद्र राय, अखिलेश महतो, सरोज शर्मा, अजीत चौरसिया, रंजन प्रसाद, सुशील ठाकुर, श्याम नारायण महतो, संजय जी मास्टर साहब समेत अन्य ग्रामीण और यज्ञ कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन