जेपी विश्वविद्यालय परिसर में बवाल, कुलपति पर फेंका गया मोबिल, आरोपी फरार

कुलपति पर फेंकी गई मोबिल
Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति पर मोबिल फेंकने के मामले में FIR दर्ज, अंक पत्र विवाद से जुड़े छात्रों में नाराजगी.
छपरा (सारण) से प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट
Saran News : मंगलवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मोबिल फेंकने की घटना को अंजाम दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलपति विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पहुंचे थे कि इसी बीच पीछे से किसी छात्र ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर मोबाइल फेंक दिया और वहां से फरार हो गया. हालांकि कुलपति के साथ मौजूद उनके गार्ड ने उक्त छात्र को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन तब तक वह कैंपस के दूसरे रास्ते से निकल गया. इस घटनाक्रम के बाद कुलपति कार्यालय द्वारा स्थानीय मुफस्सिल थाना को सूचना दी गयी. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि किसी छात्र द्वारा या किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.
छात्रों के आक्रोश के बीच कुलपति पर हमला, FIR दर्ज
यह पूरी तरह से विश्वविद्यालय तथा कुलपति की गरिमा के खिलाफ है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना की घोर निंदा की है. जिले के विभिन्न छात्र संगठनों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए घटना को निंदनीय बताया है. उधर जानकारी के अनुसार कई दिनों से छात्र-छात्राएं अंक पत्र में हुई त्रुटियों से नाराज होकर विश्वविद्यालय में हंगामा कर रहे हैं. कई छात्रों का अंक पत्र व अन्य आवेदन पेंडिंग है. जिसको लेकर छात्रों में नाराजगी है. उक्त घटना को छात्रों की नाराजगी व आवेदनों के निबटारे में हो रही देरी के विरोध के रूप में देखा जा रहा है. विश्वविद्यालय के पीआरओ ने बताया कि इस मामले में एक छात्र पर नामजद व कुछ अज्ञात छात्रों पर प्राथमिक की दर्ज करायी गयी है.
Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










